Siwan News: वर्दी में दारोगा बाबू की ठरक ! कुर्सी पर बैठे डांसर के ठुमके का ले रहे थे आनंद, अब हुआ कड़क एक्शन

Siwan News: बिहार पुलिस पर एक बार फिर से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. सिवान जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा और डायल 112 का ट्राइवर डांसर के साथ ठुमके लगाता दिख रहा, जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया.

Siwan News: बिहार पुलिस पर एक बार फिर से दाग लग गए हैं ! कई बार बिहार पुलिस से जुड़ा ऐसा वाकया सामने आ जाता है, जिससे कहीं ना कहीं उनकी फजीहत हो ही जाती है. ऐसे में सिवान जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोग चौंक गए हैं. दरअसल, वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी में 2 लोग के अलावा अन्य लोग भी दिख रहे. साथ ही वीडियो में एक डांसर भी मौजूद है, जिसके साथ ठुमके लगाए जा रहे हैं.

दारोगा जी का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जीरादेई थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुई. वीडियो में एक दारोगा और 112 नंबर की आपातकालीन सेवा में तैनात ड्राइवर भी शामिल हैं. बता दें कि, इन पुलिसकर्मियों पर भोजपुरी गानों पर डांसर के साथ नाचने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस की ओर से कड़क एक्शन लिया गया है. दोनों को निलंबित कर दिया गया है.

एसपी ने पूरे मामले पर दी जानकारी

बता दें कि, सिवान पुलिस की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर दिया गया है. वहीं, मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि, 10 मई को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो व्यक्ति जो पुलिस वर्दी में थे उनका शादी समारोह में शामिल होकर नर्तकी संग डांस का वीडियो प्रसारित हुआ था. मेरे निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू चंदन कुमार द्वारा उक्त प्रसारित वीडियो की जांच एवं सत्यापन की गई. जांच के क्रम में दोनों व्यक्तियों की पहचान जीरादेई थाना के डायल 112 पर प्रतिनियुक्त विनोद कुमार एवं चालक रूपेश कुमार सिंह के रूप में की गई. जिनके द्वारा 8 मई को अपने कर्तव्य पथ से अनुपस्थित होकर पचरूखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में आर्केस्ट्रा देखने का कार्य किया जा रहा था.

दोनों को किया गया निलंबित

आगे यह भी कहा कि, इस संबंध में मेरे द्वारा पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार को किए गए कृत्य, अपने कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, मनमानेपन के परिचायक हेतु तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया. साथ ही चालक रूपेश कुमार सिंह को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ ईआरएसएस पटना वापस किया गया. इधर, वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. 

Also Read: Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >