Siwan News : शिक्षा जगत में शोक, प्रो. हरिहर नाथ द्विवेदी का निधन

Siwan News : अरुआं गांव के शिक्षाविद् प्रो. द्विवेदी का निधन

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व प्राचार्य व समाजसेवी प्रो. हरिहर नाथ द्विवेदी का शनिवार की संध्या लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया.उनके निधन की खबर से बिहार और उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.सिवान जीला के भगवानपुर हाट प्रखंड के अरुआं गांव में 1941 में जन्मे प्रो. द्विवेदी बचपन से ही मेधावी छात्र रहे. प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने एसएस उच्च विद्यालय, भगवानपुर हाट से मैट्रिक, राजेंद्र कॉलेज छपरा से स्नातक तथा पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर व पीएचडी की उपाधि प्राप्त की.सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और ओजस्वी वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले प्रो. द्विवेदी ने अपने जीवनकाल में अनेक विद्यार्थियों को आर्थिक व शैक्षणिक सहयोग दिया. उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.

Also Read : Saran News : 26 मई को होगा प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >