SBI रीजनल ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में दहशत

Siwan News: शहर के राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Siwan News: (अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट) शहर के राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे बैंक भवन से धुआं निकलता देखा गया. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

नगर थाना की गश्ती टीम ने दिखाई तत्परता

घटना के समय नगर थाना की गश्ती टीम मौके के पास मौजूद थी. पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हो गया और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

तीन दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं. दमकल कर्मियों ने लगातार मशक्कत कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी.

बैंक के अंदर नुकसान का आकलन अभी बाकी

घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग से बैंक के अंदर कितने दस्तावेज, फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Also Read: सीवान में कुर्की के डर से कुख्यात ने किया आत्मसमर्पण, 27 साल का है अपराधिक इतिहास, जानिए पूरी खबर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >