सिवान में आज: जानें सिवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर,आज का मौसम

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

Siwan News: आज का कार्यक्रम

ओपीडी

जेनरल ओपीडी

डॉ.अनूप कुमार दुबे : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला ओपीडी

डॉ.अर्शी प्रवीन: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला लेबर रूम

डॉ.निशा कुमारी अंजली:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ.सारिका कुमारी:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ.पल्लवी नित्या :रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

शिशु रोग ओपीडी

डॉ. हरे राम प्रजापति

ऑर्थो ओपीडी+सर्जरी ओपीडी

डॉ राजीव कुमार रंजन

डेंटल ओपीडी

डॉ.जावेद इकबाल

आपात कक्ष

डॉ.बिजेंद्र प्रसाद : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ.राजकुमार राम: दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ.मुकेश कुमार रंजन: रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

मौसम

18 मई को गर्मी से बेहाल रहेगा सीवान, तेज धूप के साथ उमस बढ़ने के आसार है. मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह के समय हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दोपहर में आसमान साफ रहने से तापमान तेजी से बढ़ेगा. शाम के समय कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही और हल्की गरज की संभावना जताई गई है, हालांकि बारिश के आसार बेहद कम हैं.
गर्मी और उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.चिकित्सकों ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >