सीवान में फॉर्च्यूनर से बाइक सवार को कुचलने की कोशिश, पुराने विवाद में भाइयों पर जानलेवा हमला

जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पीड़ित आदित्य कुमार ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

Siwan News: (अरविंद कुमार सिंह) जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. पीड़ित आदित्य कुमार ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

फॉर्च्यूनर सवारों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप

जानकारी के अनुसार महादेवा थाना क्षेत्र के कुवही गांव निवासी आदित्य कुमार 21 मई 2026 को अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान फॉर्च्यूनर सवार राजेश सिंह उर्फ बब्लू सिंह और उसके सहयोगियों ने कथित रूप से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य कुमार और उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पुराने विवाद और चिमनी बंद कराने की रंजिश में जान से मारने की नीयत से हमला किया.

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

आदित्य कुमार ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में फॉर्च्यूनर द्वारा बाइक को टक्कर मारने की घटना साफ दिखाई दे रही है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

घटना के बाद आरोपी हुए फरार

हादसे के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

Also Read: बिहार में शराब तस्करों के हौसले बुलंद, मैरवा में ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >