Siwan News : सीवान जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Siwan News : सीवान जंक्शन शराब तस्करी मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम ने सीवान जंक्शन पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ट्रेनों से विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया.दोनों के पास से कुल 21.60 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 18,480 रुपये बताई गई है. जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के आदेश पर गठित सीपीडीएस टीम ने प्रभारी निरीक्षक सीवान एवं निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर के निर्देशन में सीवान जंक्शन पर ट्रेनों की निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की.पहली कार्रवाई में गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के सीवान आगमन पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

ट्रेनों की तलाशी में शराब तस्करी का खुलासा

तलाशी के दौरान उसके पास से 180 एमएल की 96 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 17.28 लीटर तथा कीमत 12,480 रुपये आंकी गई. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रतन कुमार के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव का निवासी बताया गया है.वहीं दूसरी कार्रवाई में गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस से एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया गया.उसके पास से 180 एमएल की 24 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की कुल मात्रा 4.32 लीटर एवं कीमत 6,000 रुपये बताई गई. गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के छाता बाजार का निवासी है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो अलग-अलग कांड दर्ज, कार्रवाई जारी

दोनों मामलों में बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सीवान को सुपुर्द कर दिया गया है.इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं.कार्रवाई में सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सउनि मयंक भूषण तिवारी, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, बलवीर सिंह यादव, बिन्देश्वर साह गोंड एवं इंद्रजीत यादव शामिल रहे.

Also Read : Hajipur News : उत्पाद विभाग के लौटने के बाद उसी जगह से पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में शराब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Yuvraj Ratan

Published by: System

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >