Siwan News : अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वांछित अभियुक्त दबोचा गया

Siwan News : वारदात की फिराक में था आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

Siwan News (पंकज कुमार) : सीवान जिले के रघुनापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव से पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. डकैती की साजिश रचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरुण पांडेय के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में पेशेवर अपराधियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि रघुनापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी अरुण पांडेय, जो कांड संख्या 276/24 में वांछित है, अपने घर पर मौजूद है.सूचना पाते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया.

अन्य साथियों की तलाश में पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में कई वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था.पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिससे अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

पुलिस की सक्रियता से इलाके में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा

इस गिरफ्तारी से इलाके में एक बार फिर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधीक्षक ने भी इस सफलता पर टीम को बधाई दी है और कहा है कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा.

Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >