सीवान में नई चीनी मिल की स्थापना की तैयारी तेज, गन्ना क्षेत्र विस्तार पर जोर

सीवान में नई चीनी मिल की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिलाधिकारी ने गन्ना क्षेत्र विस्तार और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया है. इस पहल से जिले का औद्योगिक विकास गति पकड़ेगा.

Siwan News: सीवान समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी-सह-क्षेत्रीय विकास परिषद् (मैरवा) के अध्यक्ष विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास परिषद्, मैरवा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार और नई चीनी मिल की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई.

नई चीनी मिल के लिए स्थल का चयन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सिवान जिले में नई चीनी मिल की स्थापना है. इसके लिए उपयुक्त स्थल का चयन भी कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि चीनी मिल के सफल संचालन के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में गन्ना उत्पादन सुनिश्चित करना आवश्यक है. इसी उद्देश्य से गन्ना खेती का रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने ईख पदाधिकारी-सह-सचिव एवं सहायक निदेशक (ईख विकास), सिवान को निर्देश दिया कि गन्ना क्षेत्र विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. साथ ही कृषि विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और गन्ना उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

किसानों की समस्याओं और औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

बैठक में प्रतापपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक, जिला अभियंता, किसान प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों की समस्याओं के समाधान और प्रस्तावित नई चीनी मिल की स्थापना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में गन्ना खेती को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय बढ़ेगी और सिवान में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >