सीवान में वृद्ध ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, नशे की लत से था परेशान

सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 60 वर्षीय हीरालाल राम ने नशे की लत से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों के बार-बार रोकने पर वह अक्सर ऐसे कदम उठाने की धमकी देते थे.

Siwan News: सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के मानपुरपतेजी गांव में गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कमरे में बंद होकर फंदे से लटके मिले वृद्ध

मृतक की पहचान हीरालाल राम (60 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के छोटे पुत्र पंकज राम ने बताया कि उनके पिता को लंबे समय से नशे की लत थी. परिवार के सदस्य जब भी उन्हें नशा करने से रोकते थे, तो वह अक्सर आत्महत्या करने या घर छोड़कर चले जाने की बात कहते थे.

परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह घर में पुट्टी का काम चल रहा था और सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान हीरालाल राम कमरे के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने खिड़की से देखा कि वह रस्सी के सहारे फंदे से लटके हुए हैं.

दरवाजा तोड़कर निकाला, तब तक हो चुकी थी मौत

परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की सूचना असांव थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

प्रभारी थानाध्यक्ष छोटी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >