सीवान से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट
Siwan Land Dispute: सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बासदेवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट में बड़े भाई का सिर फट गया, जबकि छोटे भाई का हाथ टूट गया. दोनों घायलों का इलाज नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
जमीन विवाद में आमने-सामने आए सगे भाई
सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बासदेवा गांव में जमीन के हिस्से को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक का सिर फटा, दूसरे का हाथ टूटा
मारपीट में बड़े भाई का सिर फट गया, जबकि छोटे भाई का हाथ टूट गया. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.
एक क्लिक में पढ़ें सीवान की खबरें
दोनों भाइयों ने लगाए अलग-अलग आरोप
घायल कृष्णा साहनी ने आरोप लगाया कि पंचायत में मिले उसके हिस्से की जमीन पर उसने पलानी रखी थी. आरोप है कि उसके भाई नंद प्रसाद साहनी उसे हटाने लगे. विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया.
वहीं नंद प्रसाद साहनी का कहना है कि पलानी उसके हिस्से की जमीन पर रखी गई थी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कृष्णा साहनी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया. दोनों पक्ष एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
पुलिस ने क्या कहा?
दोनों भाइयों ने नौतन थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: यज्ञ में घुमाने के नाम पर दोस्त को घर से बुलाया, फिर बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां, जानिए क्या है सीवान का यह चौंकाने वाला मामला
