सीवान सदर अस्पताल में युवक का हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों को काटा दांत और पुलिस से की मारपीट

Siwan Sadar Hospital: सीवान सदर अस्पताल में एक युवक के हंगामे ने अफरा-तफरी मचा दी. इलाज के दौरान उसने स्वास्थ्यकर्मियों को दांत से काटकर घायल कर दिया और पुलिस से भी भिड़ गया. आखिरकार, उसे काबू कर उपचार जारी रखा गया.

Siwan Sadar Hospital: मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने मंगलवार को सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जमकर हंगामा किया. युवक ने इलाज में सहयोग कर रहे दो स्वास्थ्यकर्मियों को दांत से काटकर घायल कर दिया. उसे संभालने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ भी युवक ने मारपीट की. स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक के दोनों हाथ बांधकर उसका उपचार कराया.

इलाज के दौरान अचानक आक्रामक हुआ युवक

युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी मठिया निवासी संजय यादव के पुत्र टार्जन उर्फ अर्जुन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक को पुलिस उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी स्थिति अचानक आक्रामक हो गयी और उसने हंगामा शुरू कर दिया.

दो स्वास्थ्यकर्मियों को दांत से काटा

युवक को शांत कराने और उपचार में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों तथा पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया. इसी दौरान युवक ने इलाज में सहयोग कर रहे दो स्वास्थ्यकर्मियों को दांत से काट लिया. इसके बाद वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी. युवक के लगातार उग्र व्यवहार के कारण अस्पताल कर्मियों को उपचार करने में काफी परेशानी हुई.

दोनों हाथ बांधकर कराया गया उपचार

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने युवक के दोनों हाथ बांध दिए. इसके बाद चिकित्सकीय उपचार शुरू कराया गया. युवक के हंगामे के कारण सदर अस्पताल में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

वाहन चालक है युवक, नशे का भी बताया जा रहा आदी

बताया जाता है कि युवक पेशे से वाहन चालक है और नशे का आदी भी है. युवक के हंगामे के कारण उपचार कराने पहुंचे अन्य मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >