सीवान में यज्ञ देखने के बहाने दोस्त को घर से बुलाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Siwan Firing Case: सीवान के भगवानपुरहाट गोलीकांड में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह गिरफ्तार. पुलिस ने देशी पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की.

सीवान से अरविंद की रिपोर्ट
Siwan Firing Case:
सीवान में यज्ञ के बहाने दोस्त को घर से बुलाकर गोली मारने वाले मामले में पुलिस को सफलता मिली है. दरअसल, भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र में 25 जून को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर मारी गई थी गोली

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 25 जून को ग्राम मलमलिया स्थित मशरक रोड के जोगी बाबा स्थान पर आदित्य तिवारी को यज्ञ देखने के बहाने बुलाया गया था. वहां कुछ लोगों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायल आदित्य तिवारी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया. पुलिस के अनुसार वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है.

सीवान की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

परिजनों के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

घायल के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर भगवानपुरहाट थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 351(2), 352, 109, 3(5) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई.जांच के दौरान घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह, निवासी डुमरी छपिया, थाना तरैया, जिला सारण के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. भगवानपुरहाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस अधिकारियों ने इसे जांच की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है.

यह भी पढ़ें

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच टीम विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. सीवान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: सीवान के 24 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 11 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए पूरी गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >