सीवान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मान

गोपालगंज में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया गया.

Siwan News : सीवान में सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट एवं ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में गोपालगंज मोड़ पर हेलमेट एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया. बिना हेलमेट मिले चालकों को हेलमेट वितरित कर भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई. वहीं, हेलमेट पहनकर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया छोटे बच्चों के बीच मिठाइयों का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक पुलिस के जवान, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं करीब 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए हेलमेट का उपयोग और यातायात नियमों का पालन आवश्यक है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >