सीवान में बाबा साहेब आंबेडकर पर टिप्पणी के बाद अधेड़ को अंडरवियर में घुमाया, वीडियो वायरल

सीवान के उज्जैन बंगरा गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति को केवल अंडरवियर में गांव में घुमाया जा रहा है और मारपीट की जा रही है. आरोप है कि व्यक्ति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है.

Baba Saheb Ambedkar: सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति को सिर्फ अंडरवियर में गांव में घुमाते और उसके साथ मारपीट करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो 16 अगस्त का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान उज्जैन बंगरा गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में बतायी जा रही है. आरोप है कि मनोज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.

कपड़े उतरवाकर गांव में घुमाने का आरोप

आरोप के अनुसार, विवाद के बाद कुछ लोगों ने मनोज सिंह को पकड़ लिया. इसके बाद कथित तौर पर उसके कपड़े उतरवाकर उसे गांव में घुमाया गया और उसके साथ मारपीट की गयी. घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस वायरल वीडियो, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच

पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के पूरे क्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर एक पक्ष में आक्रोश भी है.

Also Read: अशोकधाम मंदिर हादसा: लखीसराय में 7 महिलाओं की मौत, करंट नहीं इस वजह से हुई घटना, DM-ADM ने की पुष्टि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >