शिक्षक दिवस पर सीवान के 35 शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगे सम्मानित, जिला उत्कृष्ट शिक्षक चयन-2026 में हुआ चयन

शिक्षक दिवस के अवसर पर सीवान जिले के 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान 'जिला उत्कृष्ट शिक्षक चयन-2026' के तहत दिया जा रहा है.

Siwan News: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, रचनात्मक और नवाचारी कार्य करने वाले जिले के 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना, सीवान की ओर से ‘जिला उत्कृष्ट शिक्षक चयन-2026’ के तहत 25 शिक्षक और 10 शिक्षिकाओं का चयन किया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के आदेश से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

वीएम हाई स्कूल में होगा सम्मान समारोह

डीईओ के निर्देशानुसार सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 11 बजे वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होगा. सभी चयनित शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. महिला शिक्षिकाओं को साड़ी तथा पुरुष शिक्षकों को औपचारिक पैंट-शर्ट पहनकर गले में मूल पहचान पत्र लगाकर समारोह में शामिल होना होगा.

बड़हरिया और लकड़ीनबीगंज से चयनित शिक्षक

बड़हरिया से उमवि चक पड़रौना के मनोज कुमार सिंह, उमावि तेतहली की अनामिका कुमारी और एनपीएस भेलपुर के माह आलम का चयन हुआ है. लकड़ीनबीगंज से एनपीएस सिकटियाँ उत्तर टोला के संजय पंडित, उमवि इन्दौली के अनुपम आलोक और उमवि उज्जैना के मुकेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा.

आंदर और रघुनाथपुर के शिक्षक भी सूची में

आंदर से प्रावि गौरा के विजय कुमार सिंह, उमवि छजवॉ बलियाँ के सुधीर कुमार सिंह, उउवि उज्जैन की मालती सिंह और मवि बंगरा उज्जैन के उदय नारायण सिंह चयनित हैं. रघुनाथपुर से मवि दिघवलिया के प्रदीप कुमार मिश्रा, उमवि जमनपुरा की साक्षी द्विवेदी और प्रो. बालिका उवि पंजवार की निरूपमा कुमारी को सम्मान मिलेगा.

मैरवा और पचरुखी से चयनित शिक्षक

मैरवा से मवि बड़का माझा के अमरेश कुमार ओझा और मवि कोड़रा के विक्की राज चयनित हैं. पचरुखी से प्रावि सिसवॉ के सच्चिदानन्द तिवारी, मवि मटुकछपरा के श्रीकान्त और अ.अग्र.स.ध. उवि बड़कागॉव के सुजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा.

गोरेयाकोठी और सीवान सदर से चयन

गोरेयाकोठी से उमवि शेरपुर के जितेन्द्र कुमार सिंह, उमवि हरिहरपुर कला के बंसत कुमार, ना.कर्म. उवि गोरेयाकोठी की रश्मि बाला बरनवाल और उमवि हुलास छपरा के पुष्कर कुमार विश्वकर्मा का चयन हुआ है. सीवान सदर से प्रावि अखैनिया के उज्जवल कुमार, मवि ओरमा मुकुन्द के प्रताप कुमार और वीएम उवि सीवान सदर के राकेश कुमार सिंह सम्मानित होंगे.

जीरादेई और दरौली के शिक्षक भी शामिल

जीरादेई से मवि तितरा की बबिता सिंह, आदर्श मवि जीरादेई की वीनस दीक्षित और धज्जु सिंह उवि भरथुईगढ़ के मनोरंजन सिंह चयनित हैं. दरौली से एनपीएस कनैला की प्रांजली सिंह, मवि गरवार के कौशल ठाकुर और श्याम लाल जैन उवि दरौली के चंदन कुमार को सम्मानित किया जाएगा.

हसनपुरा और नौतन के शिक्षक भी चयनित

हसनपुरा से प्रावि उसरी हिन्दी की पूनम तिवारी, उमावि अरण्डा की डॉ. कनक लता और उमावि तेलकथु के बृजमोहन राम का चयन हुआ है. नौतन से उमावि अंगौता की रागनी कुमारी को जिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >