भूमि विवाद को लेकर मारपीट में कई घायल

एमएच नगर थाना के गोपी पतियांव गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई खुनी संघर्ष में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सीएचसी हसनपुरा में कराया गया. वहीं गंभीर रुप से घायल काशी राम का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के गोपी पतियांव गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच हुई खुनी संघर्ष में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सीएचसी हसनपुरा में कराया गया. वहीं गंभीर रुप से घायल काशी राम का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. एक पक्ष की गोपी पतियांव निवासी इंदू देवी ने अपने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मैं अपनी जमीन पर मिट्टी भरवा रही थी. इसी बीच मेरे पट्टीदार के कुछ लोग जान मारने के नीयत से मेरे पास आ कर हथियार का भय दिखा गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि यह जमीन मुझे लिख दो. मना करने पर पर लाठी डंडा व रड से मारपीट कर हमारे पूरे परिवार को घायल कर दिए. जाते वक्त जान मारने की धमकी देने लगे. वहीं दूसरे पक्ष के सीमा देवी एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कहा है कि उक्त सभी नामजद मेरे हिस्से के जमीन पर बिना कुछ कहे अचानक दखल करने की नीयत से मिट्टी भरवा रहे थे. इस मारपीट में मेरा पूरा परिवार घायल हो गया.इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >