मारपीट के मामले छह आरोपित सहित सात गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मोरा में भूमि विवाद के मामले में दो पक्षों में बुधवार को हुई थी, . जिसमें दोनों तरफ से थाने में आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मोरा में भूमि विवाद के मामले में दो पक्षों में बुधवार को हुई थी, . जिसमें दोनों तरफ से थाने में आवेदन देकर एक दूसरे के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें एक पक्ष से ऊषा देवी के आवेदन पर मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जबकि दूसरे पक्ष से मालती देवी ने भी आवेदन देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक पक्ष से हीरा यादव, रंगीला यादव, गौतम यादव, अनिल यादव को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरे पक्ष से शिवजी यादव और विनोद यादव को गिरफ्तार किया है. इसके अलावे पुलिस ने मौज नगवां गांव में छापेमारी कर कुर्की वारंटी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेजा गया. 15 पेंड्राल क्लिप के साथ युवक को किया गिरफ्तार सीवान. रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार की शाम नगर थाने के सिसवन ढाला निवासी अनिल राम को 15 पेंड्राल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सीवान मालगोदाम स्थित रेलवे लाइन के उत्तर साइड से 15 पीस रेलवे के पेंड्राल क्लिप को चोरी कर ले जा रहे अनिल राम को गिरफ्तार किया गया.बरामद पेंड्राल क्लिप की कीमत लगभग 12 सौ रुपए बताई जा रही है. छापेमारी में उप निरीक्षक जयेन्द्र कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, परमेन्द्र राय, धर्म प्रकाश मिश्रा,मनोज कुमार शाह एवं विजय कुमार यादव शामिल थे. 15 पेंड्राल क्लिप के साथ युवक को किया गिरफ्तार सीवान. रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार की शाम नगर थाने के सिसवन ढाला निवासी अनिल राम को 15 पेंड्राल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया. आरपीएफ निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सीवान मालगोदाम स्थित रेलवे लाइन के उत्तर साइड से 15 पीस रेलवे के पेंड्राल क्लिप को चोरी कर ले जा रहे अनिल राम को गिरफ्तार किया गया.बरामद पेंड्राल क्लिप की कीमत लगभग 12 सौ रुपए बताई जा रही है. छापेमारी में उप निरीक्षक जयेन्द्र कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, परमेन्द्र राय, धर्म प्रकाश मिश्रा,मनोज कुमार शाह एवं विजय कुमार यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >