सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी आस्था, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा सीवान

Siwan News : सावन के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा वातावरण, भक्तों ने विधि-विधान से किया भगवान शिव का जलाभिषेक.

Siwan News : भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह का शुभारंभ गुरुवार से हो गया. सावन के पहले दिन जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया. पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंजते रहे.

महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में रही भीड़

शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया. महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की आराधना की. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए जलाभिषेक किया.

व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा

कई श्रद्धालुओं ने सावन के पहले दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा की. मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त पुजारियों की व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी.

सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन माह भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस पूरे माह श्रद्धापूर्वक शिव पूजा और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यही कारण है कि सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व होता है. पहले सोमवार को लेकर अभी से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई श्रद्धालु विभिन्न शिवधामों के लिए कांवर यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं.

मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानों पर रही चहल-पहल

सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री, फूल-माला और प्रसाद की दुकानों पर दिनभर अच्छी भीड़ रही. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.

सावन में इस बार 15 दिन का रहेगा कृष्ण पक्ष

आचार्य उमाशंकर ने बताया कि इस वर्ष सावन माह में 15 दिन कृष्ण पक्ष और 14 दिन शुक्ल पक्ष रहेगा. सावन माह का समापन 28 अगस्त को होगा. इसी दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सावन को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों में रंग-रोगन और आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य भी पूरा कर लिया गया है.

इस बार सावन की सोमवारी की तिथियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >