नौ बीएलओ का वेतन बंद, स्पष्टीकरण

दरौली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नौ बूथ लेवल ऑफिसर का वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी किया गया है. यह कार्रवाई गुठनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की है, जिन्होंने सभी संबंधितों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है.

प्रतिनिधि. गुठनी. दरौली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नौ बूथ लेवल ऑफिसर का वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी किया गया है. यह कार्रवाई गुठनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की है, जिन्होंने सभी संबंधितों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा है. बीडीओ ने इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है. जानकारी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र वितरित करने और उन्हें भरवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही, भरे हुए फॉर्म को अपलोड करने का जिम्मा भी बीएलओ को सौंपा गया था. जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि दरौली विधानसभा क्षेत्र में इस कार्य की प्रगति बेहद धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने तत्काल संबंधित बीएलओ को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. जिन कर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें गुठनी प्रखंड के पंचायत सचिव आलोक मंडल, सोमदत्त कुमार, राज कुमार, विनोद कुमार व तकनीकी सहायक अमरेंद्र यादव दरौली प्रखंड के पंचायत सचिव राजेश कुमार, जितेश कुमार व तकनीकी सहायक उत्तम कुमार और आंदर प्रखंड के पंचायत सचिव जगरनाथ यादव शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >