सदर अस्पताल से बाल कैदी हुआ फरार

शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे बल सुधार गृह से सदर अस्पताल में टांका कटवाने आया बाल कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. सुरक्षाकर्मी 15 वर्षीय बाल कैदी का टांका कटवाने के लिए सदर अस्पताल लाते थे. एक सुरक्षाकर्मी बाल कैदी को टांका कटवाने के लिए ड्रेसिंग रूम में ले गया.स्वास्थ्यकर्मियों ने टांका काटने के बाद पट्टी करने की व्यवस्था कर ही रहें थे की ड्रेसिंग रूम के दूसरे दरवाजे से बाल कैदी सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया

सीवान. शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे बल सुधार गृह से सदर अस्पताल में टांका कटवाने आया बाल कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. सुरक्षाकर्मी 15 वर्षीय बाल कैदी का टांका कटवाने के लिए सदर अस्पताल लाते थे. एक सुरक्षाकर्मी बाल कैदी को टांका कटवाने के लिए ड्रेसिंग रूम में ले गया.स्वास्थ्यकर्मियों ने टांका काटने के बाद पट्टी करने की व्यवस्था कर ही रहें थे की ड्रेसिंग रूम के दूसरे दरवाजे से बाल कैदी सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया.बाल कैदी के भागने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्यकर्मियों से बाल कैदी के विषय में पूछा तो उन्होंने बताया की बिना पट्टी लगवाए चला गया.स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया की सुरक्षाकर्मी भी सिविल ड्रेस में थे.उन्होंने टांका कटवाने के पहले यह नहीं बताया की बच्चा बाल कैदी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >