सीवान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीवान जंक्शन सहित जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.आरपीएफ द्वारा वर्तमान परिवेश को देखते हुए सीवान जंक्शन पर प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य स्टॉफ द्वारा औचक रात्रि गस्त, चेकिंग एवं निगरानी कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है.

प्रतिनिधि,सीवान. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सीवान जंक्शन सहित जिले के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.आरपीएफ द्वारा वर्तमान परिवेश को देखते हुए सीवान जंक्शन पर प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य स्टॉफ द्वारा औचक रात्रि गस्त, चेकिंग एवं निगरानी कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा एवं स्टाफ द्वारा सीवान रेलवे जंक्शन पर गस्त, चेकिंग, व निगरानी कि गईं. इस दौरान पार्सल कार्यालय, वेटिंग रूम,सर्कुलेटिंग,मोटर साइकिल स्टैंड , प्लेटफॉर्म, रेल ट्रेक पर गस्त व ट्रेनों में चेकिंग किया गया व स्टेशन पर बैठे यात्रियों को जागरूक किया गया. यात्रियों को बताया गया की यात्रा के दौरान कोई भी लावारिश सामान, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो फौरन आरपीएफ, जीआरपी या रेल के किसी भी कर्मचारियों को सूचित करें .अगर कोई न दिखे तो रेल हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 139 कर काल कर सूचना दे. किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दे और न ही किसी प्रकार का अफवाह फैलाए.इस दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा बल सदस्यों को विशेष रूप से मौजूदा हालात को देखते हुए ब्रीफ किया गया और अत्यधिक सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आदेशित किया गया. स्वान दस्ता के विस्फोटक हुई जांच शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सीवान पर उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा एवं स्वान दस्ता के हैंडलर हेड कांस्टेबल विजय बहादुर गोंड व कांस्टेबल संजीव कुमार गौतम स्वान रैंबो के साथ रेल क्षेत्र एवं ट्रेनों में विस्फोटक पदार्थों की जांच की गई.इस क्रम में प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय,सर्कुलेटिंग एरिया वाहन स्टैंड में संदिग्ध वस्तुओं का चेकिंग कराया गया. साथ ही गाड़ी संख्या 15048,14674,15034 में भी चेकिंग कराया गया. कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर नहीं आया. सब सामान्य रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >