सीवान में रोटरी क्लब 'संकल्प' का भव्य समारोह: समाज सेवा को नई दिशा देने का संकल्प, नई टीम ने संभाली कमान

रोटरी क्लब 'संकल्प' ने अपना छठा पदस्थापन समारोह धूमधाम से मनाया. नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया.

Rotary Club Siwan: रोटरी क्लब सीवान ‘संकल्प’ का छठा पदस्थापन समारोह रविवार को पकड़ी रोड स्थित श्रीराम पैलेस में आयोजित हुआ. समारोह में रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, सचिव डॉ. अजीत कुमार और कोषाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने क्लब के सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया.

स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण पर रहेगा जोर

समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी जिला 3250 के वर्ष 2028-29 के जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. अजय कुमार, विशिष्ट अतिथि बड़हरिया विधायक इंद्रदेव पटेल तथा विशेष अतिथि एजी रोटेरियन राजेश गोल्ड रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन से हुई. मंच संचालन रोटेरियन मधुमिता और डॉ. श्वेता रानी ने किया.

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में पीएचएफ रोटेरियन डॉ. संजय कुमार सिंह को क्लब फाउंडेशन चेयर, डी. लाल को सर्विस प्रोजेक्ट चेयर, रमाकांत सिंह को उपाध्यक्ष, आनंद मित्तल को डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी सर्विस, डॉ. राकेश कुमार सिंह को क्लब ट्रेनर और डॉ. पंकज चौरसिया को प्रोजेक्ट चेयर बनाया गया है. वहीं सुधीर पाठक इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट, अमरेन्द्र कुमार सिंह प्रेसिडेंट इलेक्ट, अमित सिंह मीडिया प्रभारी और भारतभूषण पाण्डेय सार्जेंट-एट-आर्म्स की जिम्मेदारी संभालेंगे.

जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य

समारोह में वक्ताओं ने रोटरी क्लब के सामाजिक सरोकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है. नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में गतिविधियों को और विस्तार देने की बात कही गयी.

इस दौरान क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया. क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट पीएचएफ रोटेरियन डॉ. संजय कुमार सिंह और चार्टर्ड सेक्रेटरी डॉ. पंकज कुमार चौरसिया सहित पूर्व पदाधिकारियों के योगदान को भी याद किया गया.

समारोह में रोटेरियन डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अजीत कुमार सिंह, सुधीर पाठक, अमरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद मित्तल, भारतभूषण पाण्डेय, अमित सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुमित कुमार सिंह, डॉ. सुशील राय, मधुमिता, डॉ. अनिता चौरसिया, तबरेज आलम, डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. ओपी सिंह, जदयू कोषाध्यक्ष नागेंद्र पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >