जामापुर ज्वेलरी लूटकांड के लुटेरे जल्द होंगे गिरफ्तार, चार टीमें गठित

जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान लूटकांड के लुटेरे जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे.

सीवान. जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान लूटकांड के लुटेरे जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे. बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमों का गठन किया गया है. जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सदर टू गौरी कुमारी कर रही हैं. जहां चारों विशेष टीमें रघुनाथपुर, सिसवन, चैनपुर व असांव थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही हैं. अलावे इसके पुलिस अन्य तकनीक के माध्यम से भी पकड़ने का प्रयास कर रही है. बताते चलें कि बुधवार की दोपहर ग्राहक बनकर आए बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओम साईं बर्तन भंडार से लगभग 300 ग्राम सोना व लगभग नौ किलो चांदी तथा नगदी सहित बीस लाख की लूटपाट कर ली थी. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था. गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस लूट में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए रात भर छापेमारी करती रही. वहीं लूट मामले में पुलिस तकरीबन तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं एसपी के निर्देश पर गठित टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है, ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाये.

घटना के बाद पहुंचे एसपी ने अपनाई कड़ी रुख

घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुरन कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे थे और मामले की जांच की थी. दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद एसपी ने कड़े रुक अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटे गए आभूषण व अन्य सामग्री बरामद की जाये.

दिन दहाड़े वारदात से बाजार में दहशत : बताते चलें कि जीरादेई प्रखंड का सबसे बड़ा बाजार जामापुर है. जहां प्रतिदिन बाजार में हजारों लोग आते हैं. उसके बावजूद दिनदहाड़े भरे बाजार में लूट की वारदात होने से लोगों में काफी दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि जिस प्रकार बदमाश खुलेआम फायरिंग कर रहे थे, यदि उनके चपेट में कोई आ जाता तो जान चली जाती.

पास में थाने होने के बावजूद भी नहीं होती है गश्ती : जमापुर बाजार से महज कुछ ही दूरी पर जीरादेई थाना है. जहां पर अधिकारी व जवान दोनों मौजूद रहते हैं. उसके बावजूद भी बाजार में गश्ती नहीं होती है. यहीं कारण है कि बदमाशों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे हैं. आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस ससमय गश्त करती तो आज यह घटना नहीं होती.

जामापुर बाजार रहा बंद : घटना के दूसरे दिन गुरुवार को जामापुर बाजार बंद रहा. पुलिस दूसरे दिन भी घटनास्थल पर कैंप करती रही. बाजार सुनसान रहा. जिस कारण बच्चे सड़क पर खेलते नजर आये.

क्या कहते हैं एसपी

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गयी हैं. पुलिस अपना काम कर रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

पुरन कुमार झा, एसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >