सीवान के सिसवन में पुलिया के पास धंसी सड़क बनी परेशानी, कौली छपरा समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित

सिसवन प्रखंड के घुरघाट गांव के पास पुलिया के दोनों ओर सड़क धंस जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बरसात में मिट्टी बह जाने से यह स्थिति बनी है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

Siswan road sink: सिसवन प्रखंड के घुरघाट गांव के समीप कौली छपरा समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली घुरघाट-कौली छपरा सड़क पर पुलिया के दोनों तरफ सड़क धंस जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. बरसात के दौरान पुलिया के दोनों ओर भरी गयी मिट्टी और गिट्टी बह जाने से सड़क का हिस्सा नीचे धंस गया है. इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

सड़क और पुलिया निर्माण के बाद पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी और गिट्टी भरकर सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास किया गया था. हालांकि, बारिश के दौरान मिट्टी और गिट्टी बह जाने से सड़क का हिस्सा धंस गया. इससे पुलिया और मुख्य सड़क के बीच आवागमन सुचारु नहीं रह गया है. धंसे हुए हिस्से से गुजरते समय वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है.

बारिश में और खराब हो सकती है सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के साथ दोनों तरफ भरी गयी मिट्टी और गिट्टी को अच्छी तरह दबाकर सड़क को समतल किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती. लोगों को आशंका है कि लगातार बारिश होने पर सड़क का धंसा हुआ हिस्सा और खराब हो सकता है. इससे आवागमन में और परेशानी बढ़ने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी.

ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से मौके का निरीक्षण कर सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के बाद सड़क को मजबूत और सुरक्षित तरीके से जोड़ना भी जरूरी है, ताकि राहगीरों को परेशानी नहीं हो और वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >