सीवान के राजकुमार सिंह ने संभाली पीरबहोर थाना की कमान, पटना में मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी

Rajkumar Singh Pirbahore Thana : सीवान के दरौंदा प्रखंड के बगौरा निवासी राजकुमार सिंह ने पटना के पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

सीवान से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Rajkumar Singh Pirbahore Thana:
सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा गांव निवासी राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने राजधानी पटना के ऐतिहासिक और चर्चित पीरबहोर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है.

पीरबहोर थाना को मिला नया थाना अध्यक्ष

राजधानी पटना के चर्चित पीरबहोर थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में राजकुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया है. वे सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के बगौरा गांव के निवासी हैं.उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए इसे दरौंदा और बगौरा गांव के लिए सम्मान की बात बताया है.

कौन हैं राजकुमार सिंह

राजकुमार सिंह एक किसान परिवार से आते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पुलिस सेवा में अलग पहचान बनाई है. सेवा काल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पीरबहोर जैसे महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है. पीरबहोर थाना पटना के प्रमुख और व्यस्त थाना क्षेत्रों में गिना जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद इस पद पर नई सोच और नई कार्यशैली वाले अधिकारी की नियुक्ति हुई है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई

इस अवसर पर अभिषेक कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार यादव, बीरेन्द्र शर्मा, हितेश कुमार, अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह और अजय कुमार यादव समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने विश्वास जताया कि राजकुमार सिंह अपनी सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ बेहतर कार्य करेंगे.

योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने से बढ़ता है विश्वास

क्षेत्र के लोगों ने बिहार पुलिस प्रशासन और बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग्य और अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से आम जनता का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है. लोगों ने उम्मीद जताई कि राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पीरबहोर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी. साथ ही आम लोगों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता मिलेगी.

Also Read: सीवान में काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आपातकाल को लेकर किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >