चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, सीवान स्टेशन पर ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत सुरक्षित प्रसव

Siwan News: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ का उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

Siwan News: समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन संख्या 04731 में मंगलवार को उस समय आपात स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता से ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें उसने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया.

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के धलमतपुर गांव निवासी संजीत साहनी अपनी पुत्री विद्या कुमारी के साथ सिरसा से समस्तीपुर की यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान ट्रेन के जनरल कोच में विद्या कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

आरपीएफ ने ट्रेन से सुरक्षित उतारकर सहायता की

इसी बीच ट्रेन जब सीवान रेलवे स्टेशन पहुंची, तो आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पाली प्रभारी सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा तथा कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल ट्रेन से सुरक्षित उतारकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई.

बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से मां और नवजात बच्ची को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया. परिजनों के अनुसार, महिला ने यात्रा के दौरान ही एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ का उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सीवान स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से यह अभियान एक बार फिर प्रभावी सिद्ध हुआ.

Also Read : सीवान में चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने 2 महिला समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >