सिवान का चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ

सिसवन थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रकाश राम उर्फ ओम प्रकाश राम ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी.

सिसवन थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रकाश राम उर्फ ओम प्रकाश राम ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी.

जून में हुई थीं दो सनसनीखेज हत्याएं

गौरतलब है कि 2 जून और 5 जून को सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा और सईपुर गांव में दो अलग-अलग हत्या की घटनाएं हुई थीं. दोनों मामलों में अपराधियों ने मृतकों की गला काटकर हत्या कर दी थी. इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

दो सहयोगी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी के दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सिसवन थाना कांड संख्या 338/25 में भी नामजद है और एक अन्य हत्या मामले में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >