siwan news : आंधी-पानी से ठप बिजली आपूर्ति हुई बहाल, पर ट्रिपिंग से परेशानी

siwan news : बिजली आपूर्ति शुरू करने के बाद एलटी लाइनों को ठीक करने में जुटे कर्मीध्वस्त व जले ट्रांसफॉर्मरों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे बिजलीकर्मी

महाराजगंज. महाराजगंज अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में बीते शुक्रवार की देर रात आयी आंधी-पानी से बिजली कंपनी अब तक नहीं उबर सकी है.

हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों की कड़ी मेहनत के चलते सभी मेन लाइन को दुरूस्त करा करीब-करीब सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गयी है. लेकिन, अब भी लाइनों में बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं. मिली जानकारी के अनुसार आंधी-पानी के चलते सभी 33 व 11 हजार व एलटी लाइनों पर पेड़ गिर गये थे. निचले इलाके में जलभराव होने के चलते मेन लाइनों को ठीक करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि शनिवार की देर रात तक करीब-करीब सभी मेन लाइनों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गयी थी.

लेकिन 11 हजार केवीए लाइन में पोल, तार टूटने, इंसुलेटर पंचर होने के चलते कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल करने में थोड़ा समय लग गया. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी चंवरों में टूटे बिजली के पोल को ठीक करने में हुई. उल्लेखनीय हो कि बीते शुक्रवार की देर रात आयी भयंकर आंधी-पानी के चलते 33 व 11 हजार के करीब-करीब सभी फीडर ब्रेक डाउन हो गये थे. विभिन्न रूटों के करीब डेढ़ सौ पोल व 20 ट्रांसफॉर्मर जमींदोज हो गये थे तथा महाराजगंज डिविजन के विभिन्न सेक्शन में करीब 40 ट्रांसफॉर्मर बिजली गिरने से जल गये थे, जिससे पूरे अनुमंडल क्षेत्र में एकाएक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी.

ट्रांसफॉर्मर लगाने में जुटी कंपनी की टीम

आंधी-पानी के चलते ध्वस्त हुए 20 ट्रांसफॉर्मरों को फिर से लगाने व जले 40 ट्रांसफॉर्मर में से 30 को बदलकर पुनः संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है. वहीं कुछ ट्रांसफॉर्मर की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं गांवों में टूटे एलटी लाइनों को भी दुरूस्त कराने का काम जोरों पर रहा. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में सभी जले ट्रांसफॉर्मरों को बदल कर बिजली की आपूर्ति बहाल करा दी जायेगी. इधर कार्यपालक अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि बारिश थमने के बाद तबाह हुई आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराकर पूरे डिविजन में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गयी है. आंधी में ध्वस्त हुए ट्रांसफॉर्मरों को भी ठीक करा लिया गया है. जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को भी बदल दिया गया है. शेष बजे ट्रांसफॉर्मरों को एक-दो दिन में बदल दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >