पुलिस ने इ रिक्शा से बरामद की शराब

थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से पुलिस ने इ रिक्शा में छुपाकर रखे 148 लीटर अग्रेजी शराब को पकड़ा है. चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. रविवार की अहले सुबह शराब इ रिक्शा में बोरे में छुपाकर 12 कार्टून शराब लेकर मैरवा के तरफ जा रहे था.

प्रतिनिधि, मैरवा. थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से पुलिस ने इ रिक्शा में छुपाकर रखे 148 लीटर अग्रेजी शराब को पकड़ा है. चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. रविवार की अहले सुबह शराब इ रिक्शा में बोरे में छुपाकर 12 कार्टून शराब लेकर मैरवा के तरफ जा रहे था. जहां पुलिस जवानों को शक हुआ तो इ रिक्शा को रोकने के लिए बोला तो चालक ने इ रिक्शा लेकर भाग गया. जहां कुछ दूरी पर रिक्शा खड़ा करके चालक फरार हो गया. पुलिस जवानों ने जांच किया गया तो बोरे में शराब का कार्टून मिला.जिसे जवानों ने थाना के हवाले सुपुर्द कर दिया. इस महीने में शराब की पहली खेप को पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी भरत साह ने बताया कि ई रिक्शा से 148 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस गाड़ी नंबर से शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है. ऑटो पलटने से पति- पत्नी सहित चार लोग घायल सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार के समीप रविवार की दोपहर एक तेज रफ़्तार ऑटो होकर पलट गयी. जिसमें चार सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती हाता निवासी संजय पांडे,उनकी पत्नी मुनी देवी, मुबारकपुर निवासी रवि कुमार और एक अन्य शामिल है. घटना के संबंध में मुन्नी देवी ने बताया कि हम लोग आंदर से ऑटो सीवान जा रहे थे. शराब की नशे में धुत ऑटो चालक हुसैनगंज बाजार के समीप ऑटो पलटा दिया. जिसमें हम सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए हम तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >