स्वर्ण व्यवसायी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा

थाना क्षेत्र के रिसौरा पावर ग्रिड स्थित बगीचा से छह फरवरी को जिगरहवा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने लूट को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है .

प्रतिनिधि, महाराजगंज. थाना क्षेत्र के रिसौरा पावर ग्रिड स्थित बगीचा से छह फरवरी को जिगरहवा बाजार के स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने लूट को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है . इस संबंध में रविवार को थाना परिसर में एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 6 फरवरी को थाना क्षेत्र के जिगरहवा बाजार स्थित आभूषण दुकानदार संतोष कुमार सोनी को हथियार दिखाकर सोने चांदी की लूट की घटना अंजाम दिया गया था. जिसपर संतोष कुमार सोनी ने महाराजगंज थाना में आभूषण लूट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया था. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के पांच घंटे के अन्दर उसका खुलासा कर दिया गया. गिरफ्तार बदमाशों में बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी रौशन कुमार के पास से कारतूस, पांच जोड़ी सोने का बाली, एक मोबाइल, तथा जिगरहंवा गांव निवासी विवेक कुमार के पास से चार जोड़ी चांदी का पायल, एक चाकू, एक मोबाइल तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी युवराज कुमार के पास से एक कट्टा, एक कारतूस, 150 ग्राम चांदी, 1 किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस पुरी तरह मुस्तैद है. बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी दल में पुअनि अमरेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >