पिकअप व ट्रक की टक्कर में चालक सहित तीन की मौत

महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात ट्रक और आम लदे पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह (45 वर्ष), अली हुसैन (42 वर्ष) और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड (30 वर्ष) शामिल हैं

प्रतिनिधि, सीवान/महाराजगंज महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात ट्रक और आम लदे पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह (45 वर्ष), अली हुसैन (42 वर्ष) और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड (30 वर्ष) शामिल हैं परिजनों ने बताया कि भोला साह और अली हुसैन पार्टनरशिप में व्यवसाय करते थे. सोमवार की देर रात दोनों पिकअप पर आम लोड कर मुजफ्फरपुर से सीवान लौट रहे थे. रात लगभग 11:30 बजे अफराद पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप सवार भोला, अली हुसैन और चालक अरविंद गोंड को बाहर निकाल सदर अस्पताल भेजवाया. वहां चिकित्सकों ने भोला और अली हुसैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन उसे गोरखपुर ले ही जा रहे थे कि मैरवा के पास उसने भी दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >