25 दिन में मात्र 87 एमटी गेहूं की हुई खरीद

सीवान.सरकारी क्रय केंद्रों से शत प्रतिशत गेहूं खरीद के सरकारी फरमान यहां बेमतलब साबित हो रहे हैं. क्रय केंद्रों पर जहां सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं अब तक एक अनुमान के मुताबिक नब्बे फीसद फसलों की कटाई हो चुकी है.इसके बावजूद गेहूं खरीद में तेजी नहीं आने से विभाग को लक्ष्य पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

प्रतिनिधि,सीवान.सरकारी क्रय केंद्रों से शत प्रतिशत गेहूं खरीद के सरकारी फरमान यहां बेमतलब साबित हो रहे हैं. क्रय केंद्रों पर जहां सन्नाटा छाया हुआ है, वहीं अब तक एक अनुमान के मुताबिक नब्बे फीसद फसलों की कटाई हो चुकी है.इसके बावजूद गेहूं खरीद में तेजी नहीं आने से विभाग को लक्ष्य पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है. जिले में क्रय केंद्रों पर खरीद का अभियान एक अप्रैल से शुरू हो गया. विभाग ने एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए 15 जून तक का समय निर्धारित किया था. लेकिन अब तक महज 87 एमटी गेहूं की खरीदारी हो सकी है. खुले बाजार में गेहूं की हो रही बिक्री जिले में तकरीबन नब्बे फीसद गेहूं के फसलों की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है. ऐसे में शेष फसल भी अगले चंद दिनों में कट जायेंगे.उधर गेहूं का सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी नहीं आने के पीछे जानकारों का कहना है कि किसान जल्द भुगतान के लालच में खुले बाजार में बेच रहे हैं. खुले बाजार में किसानों को प्रति क्विंटल 2400 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास कीमत मिल रही है. जबकि पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा है.ऐसे में बाजार भाव ज्यादा होने के कारण सरकारी एजेंसी द्वारा गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है. जिले को शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है. खरीद के लिए 257 समितियों का किया गया है चयन जिले में गेहूं की खरीद के लिए 257 समितियों का चयन किया गया है. सहकारिता विभाग के अनुसार सभी प्रखंडों में केवल गेहूं खरीद की शुरुआत हो सकी है. ज्यादा कीमत होने के कारण किसान गेहूं बेचने के लिए पैक्स नहीं पहुंच रहे हैं. समितियों को नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं आयी तेजी गेहूं की खरीद का रफ्तार काफी धीमा रहने पर कई प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों से जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बाद भी हकीकत यह है कि खरीद अपने रफ्तार को नहीं हासिल कर सका है.ऐसे में विभागीय कर्मियों को परेशान होना पड़ रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी सभी प्रखंड में गेहूं खरीद में तेज लाने का निर्देश दिया गया है. सभी चयनित पैक्स को कहा गया है कि खरीद में तेजी लाएं ताकि किसानों को सरकारी दर का लाभ मिल सके.इसको लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. सौरभ कुमार डीसीओ,सीवान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >