जीरादेई. थाना क्षेत्र के नंदपाली गांव में एक अधेड़ ने पेड़ की डाली में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया.घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. गांव की महिलाएं जब सुबह टहलने निकली तो पेड़ से लटकता शव को देखर कर हल्ला करने लगी.शोर गुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए. मृतक की पहचान नंदपाली गांव के राजनारायण सिंह (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई है. तीनों भाइयों का परिवार यूपी के गोरखपुर रहता है.यहां घर पर ताला लगा रहता है. राजनारायण रविवार की शाम अपने पुत्र के साथ गांव नंदपाली आये हुए ऐ. सोमवार के दिन वह गांव के लोगों से मिल जुलकर सबकी कुशल क्षेम पूछा. परिजनों ने बताया कि सोमवार के रात खाना खा कर सभी लोग सोने चले गए. सुबह में पता चला कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुचंकर शव को अपने कब्जे में लिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया. थानाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक परिजनों के तरफ से कोई आवेदन नही मिला है. आत्महत्या के कारण का पता पुलिस भी अपने स्तर से कर रही है.
पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
Copied link
थाना क्षेत्र के नंदपाली गांव में एक अधेड़ ने पेड़ की डाली में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया.घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. गांव की महिलाएं जब सुबह टहलने निकली तो पेड़ से लटकता शव को देखर कर हल्ला करने लगी.शोर गुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए. मृतक की पहचान नंदपाली गांव के राजनारायण सिंह (60) के रूप में हुई है.