अब जानलेवा हो रही है गर्मी

भीषण गर्मी व तन को झुलसाती गर्म हवा आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया. जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है. पिछले कई दिनों से तापमान लगातार 39 डिग्री सेल्सियस के पार चला जा रहा है. आसमान आग उगल रहा है. वहीं हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. 15 जून के बाद ही मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है.

प्रतिनिधि, सीवान. भीषण गर्मी व तन को झुलसाती गर्म हवा आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया. जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है. पिछले कई दिनों से तापमान लगातार 39 डिग्री सेल्सियस के पार चला जा रहा है. आसमान आग उगल रहा है. वहीं हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी और उमस से लोगों को निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. 15 जून के बाद ही मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. गर्मी और तेज धूप का आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. सुबह 10 बजे के बाद सड़के वीरान हो जा रही है. बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात हो जा रहे है.जरूरी कामों के लिए मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे है. बुधवार को गर्म हवा का वार, आसमान से बरसती आग ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया. सूर्यास्त के बाद जब रात गहराई तब लोगों को हल्की राहत नसीब हुई. बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा.उमस के चलते लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस की गर्मी सताई. लोगों की सेहत हो रही प्रभावित गर्मी का असर बच्चोंं के साथ हर उम्र के लाेगों पर भी देखा जा रहा है. हाल के दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. डिहाइड्रेशन वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों के केस बढ़ने शुरू हो गए है. हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. चिकित्सक डॉ रंजन भारती ने बताया कि तापमान ज़्यादा होने से लोगों को आम सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हीट स्ट्रोक के अलावा डिहाइड्रेशन, हीट क्रैंप, हीट सिंकोप, चक्कर आना, कम बीपी की समस्या आम है. गर्मियों में पीने वाले साफ की उपलब्धता कम होने से उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं आम है. फूड प्वाइजनिंग, गंदा पानी पीने से टाइफाइड, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती है. दिन में 12 बजे से 3 बजे तक सीधी धूप में बाहर निकलने से परहेज करें. चिलचिलाती धूप में छाता बना लोगों का सहारा बुधवार सुबह 9 बजते ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया. चिलचिलाती धूप ने लोगों को छाते ओट में आने पर मजबूर कर दिया. जरूरी काम से निकले लोग हाथ में बंद दस्ताने, गमछा, टोपी में नजर आए. दोपहर 12.30 बजते ही पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया, जो शाम साढ़े चार बजे तक इसी धुरी पर टिका रहा. 13 किमी रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं परेशान करती दिखी. शहर के जेपी चौक, मालवीय चौक,स्टेशन रोड,बबुनिया मोड़,टेलहट्टा बाजार,हॉस्पिटल मोड़ पर दोपहर 2 बजे इक्का-दुक्का लोग ही नजर आये. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >