प्रतिनिधि ,सीवान. शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जलजमाव की समस्या दूर करने और नगर विकास योजनाओं को तेज करने के उद्देश्य से नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित की गई.बैठक में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव, नालों की सफाई और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने की. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, पीएम आवास योजना शहरी के लाभुकों के सत्यापन, बैलहट्टा पोखरा में गार्ड रूम निर्माण, गृह कर संग्रहण तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्राक्कलन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.मुख्य पार्षद सैंपी देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाया जाए तथा जलजमाव वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए.उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने शहर के प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि रात के समय 20-20 सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कराई जाए ताकि दिन में यातायात प्रभावित न हो और प्रमुख सड़कों की बेहतर सफाई संभव हो सके।. बोर्ड ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया.बैठक में वार्ड पार्षद अन्नू उपाध्याय, रीता देवी, अर्चना देवी, पल्लवी प्रिया, पूजा देवी, शोभा देवी, जयप्रकाश गुप्ता, राज कुमार बांसफोर, राजाराम साह, सचिन सिंह, शहाबुद्दीन सिद्दकी सहित अन्य पार्षद एवं नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे. प्रत्येक वार्ड में दो-दो अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी बैठक में आंदर ढाला से डीएवी मोड स्थित एक मेगा मार्ट तक मुख्य नालों की सफाई कराने तथा चमड़ा मंडी, तरवारा मोड़, पकड़ी मोड़ और पुरानी किला मस्जिद के समीप विशेष अभियान चलाकर सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया.सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया. इस पर प्रत्येक वार्ड में दो-दो अतिरिक्त सफाई कर्मी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी.साथ ही सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया.बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के 30 वार्डों में सफाई कार्य कर रही तीनों एजेंसी को सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में सुधार लाएं.चेतावनी दी गई कि यदि अगली बैठक तक सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी.कचरा उठाव व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सभी वार्डों में रूट चार्ट तैयार करने तथा प्रत्येक वार्ड में एक-एक ट्रैक्टर और ट्रिपर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.बैठक में नगर परिषद के दैनिक पारिश्रमिक मजदूरों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें प्रतिदिन 436 रुपये की दर से भुगतान करने की स्वीकृति दी गई.साथ ही रविवारीय अवकाश का भुगतान, सप्तम वेतनमान के अंतर वेतन का भुगतान तथा सेवा निवृत्त कर्मियों की पेंशन का पुनर्निर्धारण कर भुगतान करने का निर्णय लिया गया. नये आवेदकों के आवास स्वीकृत कर भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ाने पर सहमति बनी बैठक के दौरान पीएम आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृत पात्र लाभुकों के सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा आवंटित राशि की मांग भेजने का निर्णय लिया गया.साथ ही नये पात्र आवेदकों के आवास स्वीकृत कर भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.गृह कर संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कर संग्रहकर्ताओं की तीन वर्षों से लंबित कमीशन राशि 30 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया. साथ ही मई माह से प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक नियमित कमीशन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.नए वार्डों में होल्डिंग नंबर जारी करने के लिए सर्वे कर रसीद निर्गत करने का भी फैसला लिया गया.
अब रात में भी होगी शहर की सफाई
भी होगी शहर की सफाईप्रतिनिधि ,सीवान. शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जलजमाव की समस्या दूर करने और नगर विकास योजनाओं को तेज करने के उद्देश्य से नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित की गई.बैठक में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव, नालों की सफाई और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था लागू करने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने की.
