NH-531 पर रेलवे ढाला के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, लहूलुहान होकर गिरे तीन युवक; गंभीर हालत में सीवान रेफर

छपरा-सीवान एनएच-531 पर दरौंदा के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Siwan News: दरौंदा में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर दरौंदा-महाराजगंज रेलवे ढाला के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.

ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दरौंदा से सीवान की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान महाराजगंज की ओर से रेलवे ढाला पार कर दरौंदा की तरफ आ रहे एक ट्रैक्टर के समीप पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. इस जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदर अस्पताल सीवान किए गए रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन तीनों की नाजुक और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया गया.

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी | Prabhat Khabar Network

घायलों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक तीनों घायल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी. पुलिस युवकों की शिनाख्त कराने और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

Also Read: सीवान में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का निपटारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >