फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया. जब बंद कमरे से नवविवाहिता का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव उर्फ विकाश यति की पत्नी कुसुम देवी (24) वर्ष के रूप में हुई है. मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसकी बेटी का शव कमरे में दो दिन से पड़ा हुआ था.

प्रतिनिधि,गुठनी. थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया. जब बंद कमरे से नवविवाहिता का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव उर्फ विकाश यति की पत्नी कुसुम देवी (24) वर्ष के रूप में हुई है. मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसकी बेटी का शव कमरे में दो दिन से पड़ा हुआ था. मृतका के पिता हरेंद्र यति ने आरोप लगाया कि दो दिन से जब उनकी बेटी से बात नहीं हो रहा था. तो वह वाराणसी से सीधे ताली कर्महा गांव पहुंचे और जब उन्होंने बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि उनकी बेटी कुसुम देवी का शव फंदे से लटक रहा है. उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ थानाध्यक्ष सुनील कुमार को भी दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों का आवेदन नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस कर रही है पूछताछ पुलिस ने मौके से आरोपित ससुर और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मायके पक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है. पुलिस का कहना है की पीड़ित परिवार से मिले आवेदन पर एफआइआर दर्ज किया जाएगा. पुलिस गहनता से जांच कर घटना में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी. एफएसएल की टीम घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. वहीं एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए नमूना एकत्रित किए. और घटनास्थल की जांच गंभीरता से किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >