सीवान के नौतन में 26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Sharab Taskar Giraftaar: नौतन थाना पुलिस ने साहपुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए 26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. तस्कर को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है.

Sharab Taskar Giraftaar: (शिवनाथ पांडेय) नौतन थाना पुलिस ने साहपुर नहर के समीप कार्रवाई करते हुए बाइक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 26 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी अंकुश कुमार के रूप में हुई है.

बाइक से शराब लेकर सोनपुर जा रहा था तस्कर

पुलिस के अनुसार, अंकुश कुमार सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से बाइक पर 26 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर नौतन थाना क्षेत्र के रास्ते सोनपुर जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को उसके शराब लेकर गुजरने की सूचना मिली. साहपुर नहर के पास पुलिस ने बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक पर रखे झोले से 26 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

पुलिस ने शराब और बाइक की जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज, भेजा जेल

थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर अंकुश कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 'छात्रों के लिए 3 दिन जेल रहा हूं...': तेजस्वी यादव के मार्च के समर्थन में आकर क्या बोले तेज प्रताप?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >