सड़क हादसे में घायल मैकेनिक की मौत

थाना क्षेत्र के भीखपुर पंचायत के किशुन बारी गांव के निवासी सड़क दुर्घटना में घायल 36 वर्षीय जितेश शर्मा की रविवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह मैकेनिक का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था .

प्रतिनिधि, सिसवन. थाना क्षेत्र के भीखपुर पंचायत के किशुन बारी गांव के निवासी सड़क दुर्घटना में घायल 36 वर्षीय जितेश शर्मा की रविवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह मैकेनिक का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था . घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जितेश शर्मा गांव के हीं अनिल महतो के साथ शनिवार को बाइक से अपने किसी संबंधी के घर जा रहा था तभी टारी मोड के समीप किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कड़ मर दिया, जिसमें बाइक सवार घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को रघुनाथपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने जितेश शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर लेकर पहुंचे जहां रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से मृतक के परिवार में उनके पिता और माता सहित सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं. इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है.पत्नी शीला देवी का रो रो कर बुरा हाल है . मृतक जितेश अपने पीछे 12 वर्ष और चार वर्ष के दो बेटे को छोड़ गए हैं. मौत की खबर सुनते ही स्थानीय जिप सदस्य ब्रजेश सिंह मृतक के घर पहुंच दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है तथा प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >