सीवान: चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, आरपीएफ ने चोरी का मोबाइल किया बरामद

सीवान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीपीडीएस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. चलती मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल छीनने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 40 हजार रुपये मूल्य का सैमसंग मोबाइल, की-पैड फोन और नकदी बरामद हुई है.

सीवान: चलती ट्रेनों में यात्रियों के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो शातिर अपराधियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है आरोपितों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सैमसंग कंपनी का चोरी किया गया मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और नगद राशि बरामद की गई है

मौर्या एक्सप्रेस में हुई वारदात, सूचना मिलते ही हरकत में आई आरपीएफ

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई

आरपीएफ के अनुसार, गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर–सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस सीवान स्टेशन से खुलने के करीब एक किलोमीटर आगे पूर्वी आउटर मालगोदाम के पास पहुंची थी इसी दौरान जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव निवासी भीम कुमार साह के हाथ से दो बदमाश मोबाइल झपटकर ट्रेन से उतरकर भागने लगे

मालगोदाम के पास घेराबंदी कर दोनों बदमाश दबोचे गए

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने तत्काल संयुक्त अभियान चलाया दोपहर करीब 1:45 बजे मालगोदाम के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोराखास निवासी शमशाद अली तथा पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी इमाम सरवर के रूप में हुई है

40 हजार का मोबाइल, की-पैड फोन और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से चोरी किया गया करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सैमसंग कंपनी का मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई बरामद मोबाइल की पहचान पीड़ित यात्री के मोबाइल के रूप में की गई

चलती ट्रेनों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने खुलासा किया कि वे सीवान पूर्वी आउटर के पास धीमी गति से गुजरने वाली ट्रेनों में बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल झपटकर मौके से फरार हो जाते थे पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है

रेल थाना सीवान में दर्ज हुआ मामला

रेलवे पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रेल थाना सीवान कांड संख्या 130/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है मामले की आगे की जांच रेल थाना सीवान द्वारा की जा रही है

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस सफल अभियान में आरपीएफ पोस्ट सीवान, सीपीडीएस टीम तथा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम शामिल रही रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना रेलवे हेल्पलाइन या आरपीएफ को दें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amarnath Sharma

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >