शहीद राजू राम की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण, माल्यार्पण कर किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीवान जिले के हसनपुरा में सीआरपीएफ जवान शहीद राजू राम की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों और ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Siwan News: सीवान जिले अंतर्गत हसनपुरा नगर पंचायत के मलाहीडीह गांव में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सीआरपीएफ (CRPF) के जवान शहीद राजू राम की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) मुकेश कुमार राज, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रतिमा अनावरण के दौरान परिसर में पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए शहीद राजू राम के योगदान को नमन किया. गांव में आदमकद प्रतिमा स्थापित होने से ग्रामीणों और युवाओं में काफी गर्व एवं उत्साह देखा गया.

सेवा के दौरान हुआ था आकस्मिक निधन

उल्लेखनीय है कि मलाहीडीह गांव निवासी देवनाथ राम के 40 वर्षीय पुत्र राजू राम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के पद पर तैनात थे. बीते 9 जुलाई 2025 को सेवाकाल के दौरान ब्लड कैंसर की बीमारी के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचने पर आरटीसी (RTC) श्रीनगर के सैन्य अधिकारियों और जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया था.

परिजनों और ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में शहीद के पिता देवनाथ राम, पत्नी लक्ष्मीना देवी तथा उनके बच्चे मौजूद रहे. इसके अलावा उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम, सौरभ सुमन, ओम प्रकाश राम, करण कुमार, राहुल कुमार, अभिनव कुमार, शर्मा यादव, परमेश्वर कुमार, नंदलाल राम, दिलीप राम, सोहन राम, शिव कुमार राम, मारवाड़ी यादव, त्रिलोकी राम और जय प्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा मैरवा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा; बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >