सीवान की सात बेटियां करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व, राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल टीम में एकेडमी की 7 खिलाड़ियों का चयन

मैरवा की सात बेटियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में होने वाली चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Siwan News : मैरवा की बेटियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए जिले और बिहार का नाम रोशन किया है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 10 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित बिहार की 20 सदस्यीय टीम में रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सात खिलाड़ियों को जगह मिली है. एक ही एकेडमी की सात खिलाड़ियों का राज्य टीम में चयन होना मैरवा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

10 दिवसीय चयन सह प्रशिक्षण शिविर में किया शानदार प्रदर्शन

एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन बरौनी फ्लैग खेल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय चयन सह प्रशिक्षण शिविर में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया. यह शिविर 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चला, जिसमें बिहार की 40 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

सात खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम

बिहार की टीम में पिंकी कुमारी, रौशनी कुमारी, सबिता कुमारी, रंजना कुमारी, पारो कुमारी, अंजलि कुमारी और अंशु कुमारी का चयन हुआ है. अब ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. एकेडमी की सात खिलाड़ियों के चयन से मैरवा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है.

खिलाड़ियों को मिल रही बधाई

इस उपलब्धि पर आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिन्हा, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अलख निरंजन पांडेय, निदेशक राजीव लोचन मिश्रा समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी. सभी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >