मनोज सिंह गोलीकांड : तीन लोगों ने किया आत्मसमर्पण

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के समीप हुई मनोज सिंह पर गोलीबारी मामले में तीन लोगों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है. बताते चलें कि 26 अगस्त 2025 की संध्या संठी गांव निवासी मनोज सिंह मोटरसाइकिल से पतार बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच-अपराधियों ने उनका पीछा कर घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर घायल कर दी थी.

प्रतिनिधि, सीवान. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के समीप हुई मनोज सिंह पर गोलीबारी मामले में तीन लोगों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है. बताते चलें कि 26 अगस्त 2025 की संध्या संठी गांव निवासी मनोज सिंह मोटरसाइकिल से पतार बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच-अपराधियों ने उनका पीछा कर घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर घायल कर दी थी. जिसमे एक गोली सीना में व दूसरी गोली पेट में लगी थी. जिसमें घायल के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज की थी. जहां पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी इसी दौरान पुलिस दबिश के कारण तीन लोगों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में पतार निवासी असलम, बृजमोहन सिंह व अखिलेश राय शामिल हैं. खेदन हत्याकांड में महिला सहित दो गिरफ्तार सीवान. जीबी नगर थानांतर्गत खेदन हत्याकांड में संलिप्त एक महिला सहित दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जी��ी नगर थाना क्षेत्र के चैकीहसन निवासी राणा पटेल सहित एक महिला शामिल है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि चार दिसंबर को जीबी नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के कारण कुछ व्यक्तियों द्वारा खेदन प्रसाद के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. उक्त घटना में घायल खेदन प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई. इस संबंध में जीबी नगर थाना कांड संख्या-556/25, दर्ज की गयी. कांड के तकनीकी एवं साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के क्रम में नामजद एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >