सीवान: मैरवा में बिजली चोरी पर विभाग की कार्रवाई, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मैरवा बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. विभाग ने भारी जुर्माना लगाते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है.

Siwan News : मैरवा बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है. विभाग के कनीय अभियंता (जेई) हामिद अंसारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बकाया के बाद कटा था कनेक्शन, फिर भी कर रहे थे बिजली का उपयोग

जेई हामिद अंसारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लक्ष्मीपुर गांव के राजेश कुमार साह, नंदलाल साह और लक्ष्मण कानू को बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन कट जाने के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया. वहीं लंगड़पुरा गांव के प्रेम ठाकुर और कविता गांव के हंसनाथ मिश्रा बिना वैध बिजली कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग करते मिले.

बिजली चोरी पर लगाया गया भारी जुर्माना

बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपयोग के मामले में आर्थिक दंड भी लगाया है. बिना कनेक्शन बिजली जलाते पकड़े गए लंगड़पुरा गांव के प्रेम ठाकुर पर 58,400 रुपये तथा कविता गांव के हंसनाथ मिश्रा पर 51,646 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

अभियान रहेगा जारी, विभाग ने दी चेतावनी

जेई हामिद अंसारी ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से वैध बिजली कनेक्शन लेने और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >