सीवान: महाराजगंज के मध्य विद्यालय पटेढ़ा में पांच शिक्षक मिले गायब, एसडीओ ने रोका वेतन और मांगा जवाब

महाराजगंज के मध्य विद्यालय पटेढ़ा में अनुमंडल पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई. पांच शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, छात्रों की भी गैरमौजूदगी दिखी. एसडीओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण मांगा है.

Maharajganj School Teacher Absent Action: महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव स्थित मध्य विद्यालय पटेढ़ा में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पांच शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले. वहीं विद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं था और परिसर में गंदगी भी पाई गई.

बिना सूचना गायब मिले पांच शिक्षक, 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने सभी पांच शिक्षकों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही तत्काल प्रभाव से सभी शिक्षकों का वेतन स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है.

एसडीओ ने दोपहर 3:30 बजे किया था औचक निरीक्षण

अनुमंडल कार्यालय की गोपनीय शाखा से जारी पत्र के अनुसार, एसडीओ अनिता सिन्हा ने 5 अगस्त को अपराह्न करीब 3:30 बजे मध्य विद्यालय पटेढ़ा का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान शिक्षक मंजित किशोर द्विवेदी, किरण द्विवेदी, विजेन्द्र सिंह, सुमन भारती और अनुप सिंह बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए.

छुट्टी का आवेदन भी नहीं मिला, विद्यालय में नहीं थे छात्र

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित शिक्षकों के अवकाश से संबंधित कोई आवेदन भी नहीं मिला. इसके अलावा विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था. वहीं स्कूल परिसर में काफी गंदगी पाई गई.

लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई

एसडीओ ने अपने पत्र में शिक्षकों की अनुपस्थिति और विद्यालय की खराब व्यवस्था को अनुशासनहीनता, मनमानेपन और कर्तव्य के प्रति लापरवाही का द्योतक बताया है.

उन्होंने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण अनुमंडल कार्यालय में जमा करें. वहीं 5 अगस्त से ही सभी पांचों शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया गया है.

कार्रवाई से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

एसडीओ की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >