सीवान में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: UP से लाई जा रही 556 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, पिकअप के साथ मेरठ के 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने महादेवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 556 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. यूपी से सीवान लाई जा रही शराब की खेप के साथ मेरठ के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग मामले में आगे की जांच में जुटा है.

Liquor Smuggling: उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए शराब से लदी पिकअप को बरामद किया. पिकअप से 556 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मेरठ जिले के निवासी रियाजुद्दीन और आमीर के रूप में हुई है.

सूचना के बाद हाईवे पर शुरू की गयी निगरानी

उत्पाद सदर थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि यूपी से पिकअप पर शराब की बड़ी खेप सीवान की ओर लाई जा रही है. सूचना के बाद मद्यनिषेध अवर निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने हाईवे पर निगरानी और छापेमारी शुरू की.

इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध पिकअप दिखाई दी. उत्पाद टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक पिकअप लेकर भागने लगा. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर झुनापुर मोड़ के समीप पिकअप को पकड़ लिया.

पिकअप में छिपाकर रखी गयी थी 556 लीटर शराब

पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गयी 556 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. टीम ने शराब जब्त करने के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. शराब की खेप ले जाने में इस्तेमाल पिकअप को भी जब्त कर लिया गया.

तस्करों से पूछताछ में जुटा उत्पाद विभाग

थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है. उनसे यह जानकारी जुटायी जा रही है कि शराब की खेप यूपी में कहां से लोड की गयी थी, किसके इशारे पर सीवान लाई जा रही थी और यहां इसे कहां पहुंचाना था. उत्पाद विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुटा है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >