सीवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

एनएच-227 ए पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है.

Siwan News: एनएच-227 ए पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र गांव के समीप रविवार की देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बाइक का नियंत्रण बिगड़ने के बाद अज्ञात वाहन से टक्कर के कारण हुआ.

दुर्घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े थे. आसपास के लोगों की नजर पड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

घायल युवक ने की मृतक की पहचान

घायल युवक की पहचान सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र मंजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. घायल मंजीत कुमार सिंह ने मृतक युवक की पहचान अपने ही गांव के मंगल सिंह के पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में की.

बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे और बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान कोड़र गांव के समीप उनकी बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घायल युवक से भी हादसे के संबंध में जानकारी ली. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.

समाचार प्रेषण तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही थी. वहीं, युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक की टक्कर किस वाहन से हुई थी. अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >