सीवान के युवक हरेराम की दुबई में मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत; शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सीवान के कचनार गांव निवासी हरेराम सिंह की दुबई में अचानक मौत हो गई. ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई. उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है.

Siwan News : सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार गांव निवासी एक युवक की दुबई में मौत हो गयी. मृतक की पहचान कचनार गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र हरेराम सिंह के रूप में हुई है. हरेराम दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है.

शव गांव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

हरेराम सिंह का शव रविवार को उनके पैतृक गांव कचनार पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बेटे का शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित उनके घर पहुंचने लगे.

कुछ ही देर में मृतक के दरवाजे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया. परिजनों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं.

परिवार की जिम्मेदारी के लिए विदेश में कर रहे थे काम

परिजनों के अनुसार, हरेराम सिंह परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए दुबई में रहकर काम कर रहे थे. विदेश में काम करते हुए अचानक उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे परिजन

मृतक के शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की तैयारी की गयी. ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जतायी और इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने की प्रार्थना की. हरेराम की मौत से कचनार गांव में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >