सीवान में संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि यंत्र बैंक का निरीक्षण, आधुनिक खेती और जैविक उत्पादन की सराहना

Siwan News : बड़हरिया में संयुक्त कृषि निदेशक ने सद्भावना सब्जी उत्पादन समूह के कृषि यंत्र बैंक और प्रगतिशील किसान के जैविक फार्म का निरीक्षण किया.

Siwan News : बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ दक्षिण पंचायत स्थित मलिक टोला गांव में बुधवार शाम संयुक्त कृषि निदेशक (शस्य), सारण अजय सिंह और उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक कुमार ने सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह के कृषि यंत्र बैंक एवं फार्म का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कृषि यंत्रों की उपलब्धता और उनके उपयोग का जायजा लेते हुए किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी.

कृषि यंत्र बैंक में आठ आधुनिक मशीनों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रैक्टर, रोटावेटर, डिस्क प्लाऊ, ट्रैक्टर चालित रीपर-कम्बाइंडर, थ्रेसर, जीरो टिलेज मशीन, पावर वीडर सहित कुल आठ कृषि यंत्रों का निरीक्षण किया. ये सभी कृषि यंत्र विभाग की ओर से 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए हैं.

80 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहा योजना का लाभ

संयुक्त कृषि निदेशक अजय सिंह ने बताया कि किसान कृषि यंत्र बैंक एवं कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान का लाभ लेकर आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को अधिक आसान और लाभदायक बना सकते हैं. उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

प्रगतिशील किसान के फार्म पर आधुनिक खेती का लिया जायजा

अधिकारियों ने प्रगतिशील किसान मुकेश कुमार के फार्म का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसान की आधुनिक सोच और जैविक खेती के प्रयासों की सराहना की. निरीक्षण के दौरान गोभी और लौकी की नर्सरी, लौकी, मिर्च, ओल, बांदा, काली मिर्च, केला, करेला, परवल की खेती तथा वर्मी बेड का अवलोकन किया गया.

अधिकारियों और किसानों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी बृजकिशोर कुशवाहा, बीटीएम रविशंकर सिन्हा, एटीएम सतीश सिंह, कृषि समन्वयक अजीत कुमार, प्रगतिशील किसान मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, प्रिंस कुमार, बिपुल कुमार, धर्मनाथ कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान मुकेश कुमार और एटीएम सतीश सिंह ने फार्म पर लौकी की नर्सरी तैयार करने और बीज की बुआई का प्रदर्शन भी किया.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >