जीविका दीदियों ने थाने पर किया प्रदर्शन

जीविका दीदियों ने शनिवार को मैरवा थाने पर प्रदर्शन किया. सर्वशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन के सामुदायिक उत्प्रेरक (सीएम) अंजू कुमारी पर 97 लाख रूपये गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत के तीन माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर जीविका दीदियों ने नाराजगी जतायी.

प्रतिनिधि,मैरवा.जीविका दीदियों ने शनिवार को मैरवा थाने पर प्रदर्शन किया. सर्वशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन के सामुदायिक उत्प्रेरक (सीएम) अंजू कुमारी पर 97 लाख रूपये गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत के तीन माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर जीविका दीदियों ने नाराजगी जतायी. उधर पुलिस कार्रवाई के बजाय पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है.जीविका दीदियों ने कहा कि 20 समूह से एकत्रित धनराशि बैंक में जमा नहीं कर झूठी रिपोर्ट सीएम भेजती रही है..मामला मैरवा प्रखंड के सेवतापुर पंचायत के अटवा गांव का है. इस संबंध में जीविका दीदियों का कहना है कि समूह के स्टेटमेंट से मिलान किया गया तो वह पैसा बैंक में जमा नही हुआ था. इस मामले में संगठन के अध्यक्ष गीता देवी, सचिव रुना देवी और कोषाध्यक्ष कृष्णावती देवी ने सीएम अंजू कुमारी सहित परिवार के तीन सदस्यों को आरोपित करते हुए तीन माह पूर्व थाना में आवेदन दी थी. इसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया है.दीदियों ने कहा कि आरोपित सीएम अंजू कुमारी गांव से फरार है. प्रदर्शन के दौरान जीविका के बीपीएम विवेक प्रतीक ने थाना प्रभारी को फोन कर मुकदमा के बारे में पूछा तो प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की बात बतायी गयी.इससे जीविका दीदियां काफी आक्रोशित हो गयी. इधर जीविका दीदी हेवन्ति देवी, रजनी देवी कृष्णावती देवी ने कहा कि सीएम के घर पैसा मांगने जाती हैं तो मारपीट और जान से मारने की धमकी उसके परिवार के लोग देते है. 20 समूहों के दीदियों से 40 हजार, 80 हजार , डेढ़ लाख सहित लाखों रुपये लिया गया है. लेकिन बैंक में पैसा नही जमा किया गया है. इस समूह का खाता मैरवा के स्टेटबैंक के एडीबी शाखा में है. जीविका दीदियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से बने समूह में सीएम अंजू कुमारी के द्वारा लाखों रुपये का गबन किया गया है. इस संबंध में मैरवा के थाना प्रभारी भरत साह ने गबन से संबंधित कार्रवाई के लिए किसी भी आवेदन मिलने से इंकार किया.उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >